National

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने की उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट, हुई इस बारे में बात

disaster news of uttarakhand

देहरादून | उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की। वहीं राष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी से विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर प्रथम बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी बातचीत की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें