Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तारीख घोषित, रहेगा हंगामेदार, समान नागरिक संहिता बिल भी हो सकता है पास

उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तारीख घोषित हो गई है। पांच फरवरी से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।

पांच फरवरी से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पांच फरवरी को सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र शुरू होगा। बता दें कि 8 सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए उत्तराखंड विधानसभा का सत्र स्थगित हुआ था।

समान नागरिक संहिता बिल भी हो सकता है पास

पांच फरवरी से होने वाले विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल लाया जा सकता है। माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र में समान नागरिक संहिता बिल को पास किया जा सकता है। इसके साथ ही सत्र में आम बजट भी पेश किया जाएगा।

UTTARAKHAND

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button