Big NewsHighlight

उत्तराखंड : देवभूमि का एक और जवान शहीद, 25 को आने वाले थे छुट्टी

देहरादून : देवभूमि का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद हो गया है. शहादत की खबर सियाचिन ग्लेशियर से आ रही है, जहां हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम कान्हरवाला भानियावाला डोईवाला देहरादून शहीद हो गए। शहादत की खबर से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है.

जानकारी के अनुसार डोईवाला के कान्हरवाला, भानियावाला में रहने वाले जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे. जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में कार्यरत थे उनकी उम्र 35 वर्ष थी.

शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान की उम्र 35 वर्ष थी. वह विवाहित थे. उनकी पत्नी का नाम  किरण चौहान है. जानकारी के अनुसार सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी के कारण वहां से पार्थिव शरीर को लाने में समय लग रहा है.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शहीद हवलदार जागेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर कल शाम या परसों तक डोईवाला पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें