Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना काल में अन्नपूर्णा रसोई की पहल, इनको खिला रहे खाना


लक्सर: प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। कोरोना कर्फ्यू के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों के सामने खड़ी हो गई है, जो रोज कमाने खाने वाले हैं। लक्सर व आसपास इलाको में ऐसे कई परिवार हैं, जिनके घरों में राशन की किल्लत से चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। इन लोगों के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। कई लोग भीख मांगने तक को मजबूर हो गए हैं। वही भी नसीब नहीं हो रही है।

इन लोगों के लिए अन्नपूर्णा रसोई ग्रुप में क्षेत्र के कुछ जिम्मेदार लोगों ने कमेटी बनाकर ऐसे तमाम लोगो की भूख मिटाने का संकल्प लिया है और उसे निभा भी रहे हैं। इस रसोई की ओर से गरीबों और असहाय लोगों को लगातार खाना मुहैया कराया जा रहा है। रसोई ग्रुप ने बाकायदा ऐसे लोगों की सूची भी बनाई है। टीम के लोग उनको, उनके ठिकानों पर जाकर खाना पहुंचाते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें