HighlightNainital News
उत्तराखंड : अजय भट्ट ने कहा : आपदा से निपटने के लिए हर जिले में अलर्ट रहें टीमें


हल्द्वानी: उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाओं पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट का बयान आया है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आपदा से जुड़ी यूनिट हर जिले में 24 घण्टे चैकन्नी रहनी चाहिये। उन्होंने कहा कि एक तरफ कोरोना की मार है तो दूसरी तरफ आपदा की मार भी पड़ रही है।
नैनीताल सांसद भट्ट ने कहा कि सभी अधिकारियों को प्री-डिजास्टर की पूरी तैयारी रखें, जिससे अगर आपदा जैसी कोई स्थिति आती है, तो राहत बचाव के कार्यों को तेजी से किया जा सके। लोगों का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में भी सड़कें बंद हुई। उन्हें खोलने के निर्देश धिकारियों को दिए हैं।