Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : सीएम धामी के बाद सतपाल महाराज और हरक सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

CURFEW IN UTTARAKHAND

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत से आज की सबसे बड़ी खबर है। आज खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में प्रदेश के 11वें मुक्यमंत्री के रुप में शपथ ली। इसके बाद चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज ने शपथ लीष। वहीं सतपाल महाराज के बाद कोटद्वार से विधायक हरक सिंह ने शपथ ली। आज उत्तराखंड को युवा सीएम मिल गया है। युवा सीएम पुष्कर धामी से युवाओं को खासी उम्मीद है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि प्रदेश की कमान युवा चेहरे के हाथ में सौंपी गई है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी 45 (16 सितंबर 1975) साल के हैं और खटीमा से दूसरी बार से विधायक हैं। उनकी युवाओं में अच्छी पैठ है।

सबसे पहले सीएम ने शपथ ली और सीएम पुष्कर धामी के बाद सतपाल महाराज, हरक सिंह ने शपथ ली। हरक सिंह रावत के बाद बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य यतीश्वरानंद ने मंत्री पद की शपथ ली।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें