Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : पुलिस की स्पा सेंटर में छापेमारी, लिया ये बड़ा एक्शन

Action against spa center
File Photo

देेहरादून: दून पुलिस ने अनियमितता पाए जाने पर एक स्पा सेंटर के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया है। साथ ही स्पा सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया है। एसएसपी के निर्देश पर स्पा सेंटरों पर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पटेलनगर पुलिस ने सेंट ज्यूड चैक स्थित ब्लैक स्टोन स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इसमें अनियमितताएं पाई गईं।

स्पा सेंटर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे। आगंतुक रजिस्टर में ग्राहकों की आगमन की प्रविष्टि भी अंकित नहीं की जा रही थी। वहीं, स्पा सेंटर में कार्य कर रहे वर्करों का सत्यापन भी नहीं कराया गया है। क्षेत्रधिकारी ने कहा कि स्पा सेंटरों का निरीक्षण जारी रहेगा। वसंत विहार पुलिस ने भी एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई की।

मानकों के उल्लंघन पर स्पा सेंटर का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। पुलिस के मुताबिक जीएमएस रोड स्थित स्माइल एंड स्पा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चेतावनी के बावजूद ग्राहकों व कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में न रखने पर पुलिस एक्ट में नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें