Dehradun : उत्तराखंड : धरना स्थल पहुंचे आप अध्यक्ष SS कलेर, उपनलकर्मियों को दिया समर्थन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : धरना स्थल पहुंचे आप अध्यक्ष SS कलेर, उपनलकर्मियों को दिया समर्थन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
AAP chief SS Kaler

AAP chief SS Kaler

देहरादून: उपनलकर्मियों के 21 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को पहले दिन से ही आम आदमी पार्टी का समर्थन मिल रहा है। आप नेता लगातार धरना स्थल जाकर आंदोलनरत कर्मियों को समर्थन दे रहे हैं। आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष विशाल चैधरी, राजिया बेग के साथ धरना स्थल पहुंचे और उपनल कर्मचारियों को समर्थन दिया। अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। चाहे वो पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हों या वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत।

कोई भी उपनलकर्मियों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा बदल देने भर से व्यवस्था नहीं बदल जाती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित विधि प्रकोष्ठ उपनलकर्मियों को हर संभव कानूनी सहायता देने के लिए तैयार है। 2022 में सूबे में आप की सरकार आते ही उपनलकर्मियों को समान वेतन और नियमतीकरण को लागू किया जाएगा, ताकि उपनल कर्मियों को इस तरह अपने हकों के लिए आंदोलन न करना पड़े।

आप अध्यक्ष ने कहा जिस तरह से दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने संविदा कर्मियों को पक्का किया है। 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर उपनलकर्मियों की सभी मांगों को सुना जायेगा और उनकी मांगों को पूरा किया जायेगा। उपनल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने इस मौके पर आप के समर्थन पर उनका धन्यवाद किया और उम्मीद जताई आप की सरकार आते उनकी मांगे पूरी हो ऐसा विश्वास वो करते हैं।

Share This Article