Nainital News
उत्तराखंड : वन निगम के पेड़ कटान के दौरान बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत

कालाढूंगी : वन निगम के पेड़ कटान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि पड़े कटान के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मामला कालाढूंगी का है जहां वन निगम के पेड़ कटान के दौरान इसकी चपेट में एक मजदूर आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि 32 वर्षीय मजदूर पेड़ कटान के कार्य में लगा हुआ था अचानक पेड़ उसके ऊपर आ गिरा। जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया था।