Nainital News

उत्तराखंड : रोडवेज डिपो में खड़ी बसों में लगी भीषण आग, हो सकता था बड़ा हादसा

could have caused a big accident

रामनगर : रात में रोडवेज डिपो में परिवहन निगम की तीन बसों में अज्ञात कारणों से आग लग गई. फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग को बुझाया. तीनों बसे पूरी तरह जल गई। बस जलने से रोडवेज को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. गुरुवार तड़के दो बजे रोडवेज डिपो के भीतर खड़ी दो बसों में आग लग गई.

बताया जा रहा है कि बसों में आग की तेज लपटें उठ रही थी. इस बीच रात में रिजवान ने फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी. फायर स्टेशन से गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची. आह लगने से परिवहन निगम को भारी नुकसान हुआ है. आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें