AIIMS Rishikesh NewsHaridwar NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड : यहां हुआ भीषण हादसा, बिजली के पोल से टकराई कार, उड़े परखच्चे

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार: हरिद्वार से ऋषिकेश की तरफ जा रही एक कार रायवाला के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि हाइवे किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ती हुई रैलिंग पर विधुत पोल को तोड़ती हुई लोहे के रैलिंग पर चढ़ गई। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घटना शनिवार को खांडगांव पुलिया के पास हुई। इस दौरान कार के सामने आने से एक स्कूटी सवार दो लोगों को भी मामूली चोट आई। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। खांडगांव के पास अचानक हाईवे क्रॉस कर रही दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक ने कार डिवाइडर पर चढ़ा दी।

कार की टक्कर से रैलिंग व स्ट्रीट लाइट का एक पोल भी टूट गया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से आए यह लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में थे और तपोवन ऋषिकेश जा रहे थे। यह लोग अपने साथ के दूसरे वाहनों में सवार होकर गंतव्य की ओर चले गए। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें