कोटद्वार: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को 95 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पौड़ी जिले में कोटद्वार पुलिस को भारी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को 95 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वह कार में सवार था। कार को भी सीज कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक दुगड्डा पेट्रोल पंप से करीब एक किलोमीटर मागे कोटद्वार हल्द्वानी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक हुंडई वरना कार से उक्त गांजा बरामद की गई। इसमें सवार दानिश पुत्र सगीर निवासी बडोदा देहात थाना कटघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह प्रत्येक बैरियर पर पहले उतरा था। पैदल जाकर आगे देखता था कि कोई पुलिस चेकिंग तो नही है। फिर गाड़ी लेकर आगे जाता था।
वह गांजा पहाड़ी क्षेत्रों से लाकर बिजनौर, मुरादाबाद क्षेत्रों में लोगो को बेचने मुनाफा कमाने जा रहा था। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी पुलिस के मुताबिक माह जनवरी में जनपद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 10 व्यक्तियों के विरुद्ध 10 अभियोग पंजीकृत कर 169 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा व 800 ग्राम चरस बरामद की।