AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड: तालाब में डूब गया था 7वीं का छात्र, आज मिला शव

7th student drowned in a pond

रामनगर: रामनगर के थारी गांव में कक्षा 7 का छात्र कल तालाब में डूब गया था। आज तालाब में डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक किशोर गांव के ही स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीरूमद्वारा के थारी गांव में करुनेश बिष्ट (12 ) पुत्र स्वर्गीय पदम सिंह बिष्ट अपने दो दोस्त मोंटी व एक अन्य के साथ गांव में स्थित एक तालाब में नहा रहा था। इस दौरान वह नहाते वक़्त डूब गया। लोगों ने तालाब में उतरकर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसके बाद एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई । पीरूम द्वारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर ने बताया कि बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने किशोर की तालाब में तलाश की। काफी प्रयास के बाद वह तालाब में ही फंसा मिला। शव को रामनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें