हल्द्वानी : उपनल के 700 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसकी वजह से सुशीला तिवारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, हड़ताल पर बैठे उपनल कर्मचारियों का कहना है उनकी मांग समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण करने की है और राज्य सरकार को हाईकोर्ट द्वारा उपनल कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए निर्णय को लागू करना चाहिए।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की तरफ सोचने के बजाय सुप्रीम कोर्ट में कर्मचारियों के खिलाफ गई है लिहाजा देहरादून में पिछले एक माह से उपनल कर्मचारी हड़ताल पर हैं और हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्य करने वाले 700 उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं लिहाजा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है।