Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : रिश्तेदार का आया फोन और खाते से उड़ गए 70 हजार!

देहरादून: ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस लगातार लोगों को ऑनलाइन ठगों के झांस में नहीं आने के लिए जागरूक भी करती रहती है। बावजूद लोग ठगों के झांसे में आ ही जाते हैं। ठग भी आए दिन ठगी का नया तरीका खोजते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला बालावाला सैनिक काॅलानी का सामने आया है। भारती नेगी ने साइबर सेल में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सात मार्च को उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया। व्यक्ति ने खुद को उसका रिश्तेदार बताया और खाते संबंधी जानकारी मांगी, तो उन्होंने बता दिया। उनके खाते से 70 हजार उड़ा लिए, जिसकी जानकारी उनको अब लगी है।

यही नहीं, इसके अलावा तीन और मामले सामने आए हैं। दूसरे मामले में इंद्रानगर निवासी अंकेश आनंद ने वसंत विहार थाना पुलिस को बताया कि चार मई को उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके खुद को रत्‍नाकर बैंक लिमिटेड (RBL) क्रेडिट कार्ड ब्रांच का प्रतिनिधि बताया। ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खाते संबंधी जानकारी हासिल कर ली और खाते से 15 हजार रुपये उड़ा लिए।

तीसरे मामले में नत्थनपुर निवासी कुलदीप सिंह साइबर ठगों के शिकार हो गए। आठ अप्रैल को उनको फोन आया। जिसने खुद को सैन्य का जवान बताया और कहा कि दिल्ली से उसका ट्रांसफर बाहर हो गया है। उसके पास एक एक्टिवा है, जिसे वह बेच रहा है। ठग ने अलग-अलग फीसों के नाम पर कुलदीप सिंह से साढ़े 83 हजार रुपये ठग लिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें