Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarkashi News

उत्तराखंड: यहां ट्रक में मिली थी 59 पेटी शराब, आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
मोरी: उत्तरकाशी जिले के मोरी में गत माह 26 जनवरी को मोरी में अस्पताल के पास एक एक ट्रक में 59 पेटी शराब बरामद की गई थी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने आरोपी को भद्रासू, मोरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शराब से लोड वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया था। गिरफ्तार संजय कुमार वाहन चालक बताया जा रहा है। उससे पूछताछ कर शराब के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी पीके राय के निर्देश पर लगातार चेकिंग की जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थों/शराब/शस्त्र की तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों की निगरानी के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें