Almora NewsBig News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: इंजीनियरिंग कॉलेज के 55 छात्र कोरोना संक्रति

अल्मोड़ा: खबर द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़ी हुई है। यहां बड़ी संख्या में छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक जो रिपोर्ट मिली है। उसमें 55 छात्र संक्रमित मिले हैं। फिलहाल सभी को हॉस्टल में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम सभी की निगरानी कर रही है।

द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रवि ने बताया कि हमने इंजीनियरिंग कॉलेज के 450 छात्रों की कोरोना की जांच की। अब तक 280 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट मिली है। जिसमें 55 संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी छात्र ठीक है।डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें