AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: 24 घंटे में कोरोना के 48 मामले, 555 पहुंचा ब्लैक फंगस का आंकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 48 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 51 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 669 रह गई है।

Breaking uttarakhand news

प्रदेश में अब तक 3 लाख 41 हजार 982 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 27 हजार 915 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,361 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 91,097 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में एकमात्र कन्टेमेंट जोन उत्तरकाशी के बड़कोट में नगर पालिका परिषद वार्ड नम्बर 4 को बनाया गया है।

Breaking uttarakhand news

प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के कोई मामले सामने नहीं आये हैं और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 4 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 555 मामले सामने आ चुके हैं। 216 ठीक हो चुके हैं। जबकि 124 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें