AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र से भागी 4 लड़कियां, अब तक नहीं चला पता

Breaking uttarakhand news

देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र से 4 लड़कियों के फरार होने का मामला सामने आ रहा है। आपने लड़कों के नशा मुक्ति केंद्र से भागने की बात तो सुनी होगी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। लेकिन, अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।क्लेमेंटटाउन पुलिस ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर नशा मुक्ति केंद्र है।

यहां पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को चकमा देकर भाग गईं। इनमें तीन लड़की देहरादून और एक रुड़की की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी तलाश शुरू की। युवतियों केपरिजनों से भी संपर्क किया गया, हालांकि रात नौ बजे तक व अपने घर नहीं पहुंची थीं।

इन सभी को फरवरी में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक वार्डन गुरुवार देर शाम एक लड़की से बात कर उसकी काउंसिलिंग कर रही थीं। इसी दौरान अन्य चारों युवतियां चुपके से बाहर निकल गईं। उन्होंने पहले केंद्र के गेट का ताला लगाया। इसके बाद गेट से कूदकर फरार हो गईं। इससे पहले भी नशा मुक्ति केंद्रों से भर्ती लोगों के भागने का मामला सामने आ चुका है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें