AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami
उत्तराखंड : कोरोना के 38 नए मामले, नहीं थम रही ब्लैक फंगस की रफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 59 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 492 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 374 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 476 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,367 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के 4 मामले सामने आया है और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 3 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 568 मामले सामने आ चुके हैं। 246 ठीक हो चुके हैं। जबकि 126 लोगों की मौत हो चुकी है।