AIIMS Rishikesh NewsHighlightPithoragarh NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड: पुलिस को बड़ी सफलता, 22 पेटी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Breaking uttarakhand news

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 22 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ सुखबीर सिंह, के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट विनोद कुमार थापा के निर्देशन में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक अस्कोट मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में प्रभारी चौकी ओगला सुनील सुतेडी द्वारा मय पुलिस टीम के चौकी क्षेत्रान्तर्गत, वाहन चौकिंग, मादक पदार्थाे की चौकिंग के दौरान वाहन को डिग्री कालेज तिराहा नारायणनगर के पास रोककर चौक किया गया तो भुपेश लुंठी निवासी ग्राम देवल अस्कोट व तनुज लुंठी निवासी ग्राम देवल अस्कोट द्वारा 22 पेटी अवैध अग्रेजी शराब परिवहन कर ले जायी जा रही थी।

जिस पर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना अस्कोट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। बरामदा शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार आंकी गयी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें