AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami
उत्तराखंड : 24 घंटे में कोरोना के 29 नए मामले, ब्लैक फंगस के आए इतने केस

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 48 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 513 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 336 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 419 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,367 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के 0 एक मामला सामने आया है और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 564 मामले सामने आ चुके हैं। 244 ठीक हो चुके हैं। जबकि 126 लोगों की मौत हो चुकी है।