AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड : 200 मरीजों के सिर पर मंडरा रही थी मौत, सिर्फ आधा घंटे की बची थी ऑक्सीजन…

aaj tak

देहरादून : कोरोना काल में कोरोना ही सबसे बड़ा काल बना हुआ है। कोरोना के कारण लोगों की साँसें उखड़ रही हैं। देशभर में कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। ऐसा ही हादसा राजधानी देहादूं में हो सकता था। बुधवार को तय समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंचने पर 200 से ज्यादा मरीजों की जान पर बन आई। हालांकि आनन-फानन अन्य स्रोतों से ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

मामला कैलाश अस्पताल का है। एक दिन पहले यानी बुधबार को बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल में 200 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इनमें से करीब डेढ़ सौ कोरोना संक्रमित इलाज करा रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण इन दिनों अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। बुधवार सुबह अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन का स्टॉक बेहद कम होने की जानकारी अधिकारियों को दी। हालांकि दिनभर इंतजार के बाद भी गैस नहीं पहुंची। इससे अस्पताल प्रबंधन और मरीजों व उनके तीमारदारों की चिंता बढ़ गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें