Assembly ElectionsHighlight

उत्तराखंड : कार से पकड़े गए 16 लाख 47 हजार, यहां से लाई जा रही थी रकम

देहरादून : कोतवाली कैन्ट क्षेत्रान्तर्गत बल्लूपुर चौक से FIR की ओर फ्लाई ओवर के नीचे दौराने फ्लाईग स्कॉट व स्थानीय पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गयी। वाहन चैकिंग एक संदिग्ध कार से UK02-D 5779 फोर्ड कार जो चालक नितिन कुमार S/O बृजमोहन R/O 440 लड्डावाला चुंगी न 2 मुज्जफरनगर कोतवाली उप्र हाल पता सुद्धौवाला पैट्रोल पम्प के पीछे थाना प्रेमनगर देहरादून अपने परिवार सहित कार चला रहा था।

तलाशी लेने पर कार में रखे रूपयो से भरा बैंग बरामद हुआ उक्त कार व चालक के समक्ष चैकिंग टीम द्वारा रूपयों की गिनती की गयी तो बैग में कुल रूपये 16,47000/रुपये (सोलह लाख सैतालिस हजार) बरामद हुए।

कार चालक से आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के में दिये गये दिशा निर्देशों के विरूद्ध इतनी भारी धनराशि बरामद होने के सम्बन्ध में टीम द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर चालक ने कोई सन्तोषजनक जवाब नही दे पाया।

बरामद भारी धनराशि के सम्बन्ध मे कोई वैध दस्तावेजन प्रस्तुत नही किये गये। चालक के पूछताछ की गयी तथा उक्त बरामद धनराशि के सम्बन्ध में विधिनुसार कार्यवाही कर जिला कोषागार में दाखिल किया जा रहा है ।

 बरामद धनराशि

16 लाख 47 हजार रूपये

चालक का नाम व पता

नितिन कुमार S/O श्री बृजमोहन R/O 440 लड्डावाला चुंगी न0 2 मुज्जफरनगर कोतवाली उ0प्र0 हाल पता सुद्धौवाला पैट्रोल पम्प के पीछे थाना प्रेमनगर देहरादून

टीम का नाम

1-SST -01 प्रभारी डा. जयेन्द्र सिंह मय टीम पुलिस टीम

2- SST-02 टीम प्रभारी डां. वरूण कुमार मुखर्जी मय पुलिस टीम

3-FST-05 प्रभारी डां0 विजय प्रकाश व श्री पी0के बंसल मय पुलिस टीम

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें