Big NewsNainital News

उत्तराखंड : सहायक लेखाकार की परीक्षा में 14 सवाल पूछे गए थे गलत, कोर्ट जाने की तैयारी में अभ्यर्थी

नैनीताल : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जीबी पंत विवि पंतनगर में सहायक लेखाकार के 93 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 29 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। वहीं बता दें कि 8 फरवरी को आयोग की ओर से लिखित परीक्षा के आधार पर टाइपिंग परीक्षा के लिए मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी की थी। टाइपिंग परीक्षा पहली मार्च को होनी है लेकिन इससे पहले लिखित परीक्षा विवादों में आ गई है और अभ्यार्थी कोर्ट जाने की तैयारी में है

जी हां आपको बता दें कि जब अभ्यर्थियों ने फाइनल आंसर शीट की जांच पड़ताल की तो जानकारी मिली कि सहायक लेखाकार की लिखित परीक्षा में 14 सवाल गलत पूछे गए थे। वहीं खुद आयोग ने 14 सवालों को गलत मानते हुए डिलीट ही कर दिए। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग द्वारा की गई इस नाइंसाफी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। उनका आरोप है कि इन सवालों का उत्तर देने वालों को नंवबर दिए गए जबकि जिन्होंने सवाल छोड़ दिए थे, उन्हें नंबर नहीं मिले जबकि सवाल ही गलत थे। वहीं दूसरी ओर आयोग के चेयरमैन एस राजू का कहना है कि बीकाम और बीबीए के पाठ्यक्रम की वजह से सवाल गलत हुए। जो सवाल डिलीट किए गए हैं, हर अभ्यर्थी को उसके बदले एक-एक अंक दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें