HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : 12 किलो डोडा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

12 kg doda caught

 

रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर संदिग्धों व नाशीलो पदार्थ की चेकिंग के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीली पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस दौरान पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्धों व नशीली पदार्थ की चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसके तहत थाना पुलिस ने थाना खजुरिया बिलासपुर निवासी जुल्फीकार पुत्र खलील अहमद को लगभग 12 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से स्प्लेंडर मोटरसाइकिलए जिसका नंबर यूपी 22 एएन 2148 अभियुक्त के पास से बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह काफी समय से नशीले पदार्थों का धंधा करता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें