HighlightNainital News

उत्तराखंड : यहां हर दिन हो रही 10 से 15 कोरोना मरीजों की मौत, आज इतनों की गई जान

हल्द्वानी- राज्य में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मौत के मामले सामने आ रहे हैं। मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ने के कारण लोगों में खौफ भी नजर आ रहा है। कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में लगातार मौत के मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल में हर रोज 10 से 15 लोगों की जाने जा रही हैं।

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती 45 मरीजों ने कोरोना को मात दी। पिछले 24 घण्टे में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में 385 पॉजिटिव मरीजों का चल रहा है। अस्पताल में भर्ती 170 मरीजों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। इनमें से 70 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें