National : अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को दिल्ली में राजनाथ सिंह ने दिया ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को दिल्ली में राजनाथ सिंह ने दिया ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
national news

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत यात्रा पर हैं। 4 जून को बारत पहुंचे रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की ये दूसरी भारत यात्रा है। इस यात्रा में उन्हें दिल्ली में ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित

भारत पहुंचकर लॉयड ऑस्टिन ने दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राजनाथ सिंह की उपस्थिति में तीनों सेनाओं ने ऑस्टिन को दिल्ली में ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोनों देशों के रक्षा मंत्री ने द्विपक्षीय मीटिंग की।

अमेरिकी रक्षा मंत्री को हाथ जोड़कर किया रवाना

द्विपक्षीय बैठक के बाद राजनाथ सिंह और लॉयड ऑस्टिन दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर से बाहर निकले। उन्होंने अपने समपक्ष अमेरिकी रक्षा मंत्री को गाड़ी में बैठाया और हाथ जोड़कर उन्हें अलविदा कहा। बता दें कि इससे पहले ऑस्टिन 2021 में भारत दौरे पर आए थे। ऑस्टिन इस साल भारत आने वाले चौथे अमेरिकी कैबिनेट स्तर के सचिव होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने फरवरी और मार्च में भारत का दौरा किया था।

TAGGED:
Share This Article