Nainital NewsBig News

खनन के निजीकरण को लेकर हंगामा तेज, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन, समर्थन में आए विधायक

हल्द्वानी में गौला खनन कारोबारियों का आंदोलन तेज हो गया है। पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे कारोबारियों ने आज अपने परिवार के साथ बुधपार्क पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में खनन व्यवसाय से जुड़े वाहन स्वामियों ने प्रदर्शन किया।

खनन कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

खनन कारोबारी जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे। इस दौरान इंदिरानगर में पुलिस के साथ उनकी तीखी नोक-झोंक भी हुई। खनन कारोबारियों की सरकार से मांग है कि तत्काल खनन निजीकरण और वाहनों के फिटनेस को प्राइवेट देने का फैसला वापस लिया जाए। कारोबारियों का कहना है कि निजीकरण होने का सीधा प्रभाव हजारों खनन व्यवसाईयों के ऊपर पड़ रहा है।

खनन कारोबारियों के समर्थन पर उतरे कांग्रेस विधायक

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी भी खनन कारोबारियों को समर्थन देने के लिए बुध पार्क पहुंचे। खनन कारोबारियों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने भी बुध पार्क के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और एसपी सिटी भी बुध पार्क के बाहर ही मौजूद रहे।

कांग्रेस विधायक ने बोला सरकार पर हमला

खनन कारोबारियों को समर्थन देने पहुंचे दोनों विधायकों ने राज्य सरकार के ऊपर नदियों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मामले को उठाएगी। खनन का निजीकरण किसी भी कीमत पर नही होने दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें