Big NewsUttarakhand

केदारनाथ धाम में पॉडकास्ट को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

केदारनाथ धाम में पहली बार पॉडकास्ट करने को लेकर शुभाकंर मिश्रा द्वारा एक्स पर एक पोस्ट किया गया था। जिसको लेकर अब घमासाम मच गया है। सोशल मीडिया पर बवाल होने के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। लेकिन एक दूसरी पोस्ट फिर से की गई है। जिस पर लोगों की तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

केदारनाथ धाम में पोडकास्ट को लेकर बवाल

शुभाकंर मिश्रा द्वारा एक्स पर केदारनाथ धाम में पहली बार पॉडकास्ट करने को लेकर एक पोस्ट किया गया था। जिसमें लिखा हुआ था कि उनका एक सपना था कि एक रोज वो केदारनाथ में पॉडकास्ट करेंगे। भोलेनाथ ने उनकी सुन ली है और अब पहली बार केदारनाथ में पोडकास्ट होने जा रहा है। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा हुआ था कि लोग सीएम धामी, चारधाम या फिर देवभूमि विशेष तौर पर केदारनाथ से जुड़ा कोई सवाल पूछना चाहते हैं वो लिखें। इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है।

kedarnath dham

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

शुभांकर मिश्रा की इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि पुष्कर सिंह धामी को गर्भगृह में बैठाकर ये पॉडकास्ट करना तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि पहले केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के लिए जाना जाता था लेकिन अब इसे भी तमाशा बना दिया गया है। क्या कभी स्वर्ण मंदिर या किसी गैर-हिंदू तीर्थ स्थल पर ऐसी नौटंकी होगी ? केदारनाथ को राजनीति और पब्लिसिटी का अखाड़ा मत बनाओ।

kedarnath dham

केदारनाथ को राजनीति का अखाड़ा मत बनाओ

इस पोस्ट पर बवाल मचने के बाद शुभांकर मिश्रा ने पोस्ट तो डिलीट कर दिया है और दूसरा पोस्ट किया है। लेकिन लोग इसके बाद भी इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने डिलीट की गई पोस्ट पर लिखा है कि केदारनाथ मंदिर को राजनीति का अखाड़ा मत बनाओ। इसके साथ ही शुभाकंर मिश्रा के साथ ही मुख्यमंत्री धामी का विरोध भी हो रहा है। एक यूजर ने आस्था के सौदागर मुर्दाबाद।

kedarnath dham
kedarnath dham

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें