UttarakhandBig News

रामनगर से चारधाम यात्रा के संचालन पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने किया यमुनोत्री हाईवे जाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों पहले चारधाम यात्रा को रामनगर से डायवर्ट करने के निर्देश दिए थे। जिस पर बावला शुरू हो गया है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने सीएम धामी के फैसले का विरोध करते हुए यमुनोत्री हाईवे जाम कर दिया।

कैबिनेट मंत्री को दिखाए काले झंडे

प्रदर्शनकारियों ने धामी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर चारधाम यात्रा के संचालन में छेड़छाड़ की गई तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बता दें इससे पहले गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित सीएम धामी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए पीएम मोदी को पत्र लिख चुके हैं।

गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित पीएम मोदी को लिख चुके हैं पत्र

सीएम धामी के फैसले पर बीते दिनों पहले गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित पीएम मोदी को पत्र लिख चुके हैं। तीर्थ पुरोहितों ने पत्र में लिखा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री द्वारा चार धाम यात्रा को ऋषिकेश, हरिद्वार से बदलकर रामनगर से यात्रा के संचालन पर विचार किया जा रहा है, जोकि परम्परा एवं आस्था के विरूद्ध है।

यदि सरकार द्वारा परम्परागत यात्रा के साथ एवं धार्मिक मर्यादा के साथ छेड़-छाड की जाती है, तो चार धाम के धार्मिक पर्यटन से जुड़े सभी जनमानस इसका पुरजोर विरोध करेंगे। तीर्थ पुरोहितों ने पीएम मोदी से निवेदन कर कहा कि सीएम धामी द्वारा रामनगर से चार धाम यात्रा को निरस्त कर पहले की तरह परम्परानुसार चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलने दिया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें