Big NewsTehri News

नाबालिग से रेप के खुलासे के बाद कीर्तिनगर में बवाल, स्थानीय लोगों ने बाहरी लोगों को पीट-पीटकर भगाया

टिहरी गढ़वाल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने पर कीर्तिनगर में उबाल है। आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यहां खूब हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने बाहरी लोगों को पीट-पीटकर भगा दिया है।

नाबालिग से रेप के खुलासे के बाद टिहरी में बवाल

टिहरी गढ़वाल में नाबालिक से दुश्कर्म का मामला सामने आने के बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने करीब 20 लोगों की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बाहरी हैं जो यहां मिस्त्री, मजदूरी और नाई आदि का काम करते हैं।

बाहरी लोगों को पीट-पीटकर भगाया

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी मजदूर, मिस्त्री, नाई, मांस  सहित अन्य बाहरी लोगों को पीट-पीटकर भगा दिया। इस दौरान 20 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिस्त्री ने एक नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म

बता दें कि तहसील कीर्तिनगर के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया। हैरान करने वाली बात ये है कि नाबालिग से दुष्कर्म का पता तब चला जब वो गर्भवती हो गई। घटना के सामने आने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाया और कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमाया।

विशेष समुदाय का बिहार का रहने वाला है आरोपी

मामला राजस्व क्षेत्र से सामने आया है। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और विशेष समुदाय का है। जो कि कीर्तिनगर में मिस्त्री कार्य करता है। आरोपी लंबे समय से इस क्षेत्र में लोगों के घर बनाने का काम कर रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें