Nainital News

हल्द्वानी- उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

हल्द्वानी- उपनल कर्मचारियों ने फिर कार्य बहिष्कार किया। उन्होने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाते हुए चेतालनी दी। हड़ताल पर बैठे उपनल कर्मियों ने कोरोना मरीजों की ड्यूटी में कोई व्यवस्थाएं न देने का आरोप लगाया।उपनल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से अस्पताल में भारी दिक्कतें हो रही हैं जिसका खामीयाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उपनल कर्मचारियों का आरप है कि उनको रहने के लिए न तो कमरा दिया गया और ड्यूटी के दौरान न ही खाने पीने की व्यवस्था की गई है। बताया कि ड्यूटी के दौरान कई उपनल कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कर्मचारियों को समझाने के लिए पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की जाती उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें