National

UPI यूजर हो जाएं सावधान, लापरवाही के कारण बंद हो सकता है अकाउंट, जानें यहां

अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट्स ऑफ इंडिया ने यूपीआई के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि एक लापरवाही के कारण आपका यूपीआई अकाउंट, यूपीआई आईडी बंद हो सकती है।

एनपीसीआई ने अपनी गाइडलाइन मे कही ये बात

एनपीसीआई ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपना यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी। एनपीसीआई ने कहा, डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में ग्राहकों के लिए सुरक्षित लेनदेन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए बैंकिग प्रणाली के भीतर अपनी जानकारी की नियमित रूप से समीक्षा और सत्यापन करना जरूरी है। यूजर्स खाते से लिंक अपने मोबाइल नंबर को तो बदल लेते हैं लेकिन उस नंबर से जुड़ा यूपीआई अकाउंट बंद नहीं करते।

इस साल होंगे कई यूपीआई अकाउंट इनएक्टिव

बता दें कि इस गाइडलाइन का मकसद यूपीआई यूजर्स को एक सिक्योर एक्सपेरियंस देना है। इस साल भी कई यूपीआई अकाउंट इनएक्टिव होंगे। इसकी शुरुआत 31 दिसंबर 2023 से होगी। एनपीसीआई यूपीआई यूजर्स को इस संबंध में ई-मेल के जरिए अलर्ट भेजेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें