AutomobilesHighlight

Upcoming Cars In India: नए साल में बाजार में ये शानदार कारें मचाएंगी धूम, मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार भी हो रही लॉन्च

साल 2024 को जाने में बस एक-दो दिन ही शेष है। साल 2025 (New Year 2025) की शुरुआत होने जा रही है। नए साल के मौके पर कार कंपनी अपनी गाड़ियों को लॉन्च करने के लिए तैयार रहती है। तो वहीं ग्राहक भी नए साल की खुशी में खरीददारी करते है। ऐशे में नए साल में कई बेहतरीन गाड़ियों की मार्किट में एंट्री होने जा रही है। ऐसे में चलिए जानते है कि नए साल में कौन-कौन सी कारें (Upcoming Cars In India) धमाल मचाने जा रही हैं।

मारुति की इलेक्ट्रिक कार (Maruti e Vitara)

इलेक्ट्रिक कारों का दौर शुरू हो रहा है। लोग अब पैट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रूख कर रहे हैं। ऐसे में मारुति नए साल में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara लॉन्च कर रहा है। काफी टाइम से इस गाड़ी का यूजर्स इंतजार कर रहे हैं।

नए साल के पहले महीने जनवरी में इस ईवी को लॉन्च किया जा सकता है। e Vitara के स्टैंडर्ड वर्जन में सिंगल फ्रंट मोटर मिलेगी, जिसमें 49 kwh का बैटरी पैक है। कार का दूसरा वर्जन 61 kwh की बड़ी बैटरी पैक के साथ भी आने की उम्मीद है। बता दें कि आपको ये कार 20-25 लाक रुपए की रेंज में मिल जाएगी।

महिंद्रा न्यू बोलेरो (Mahindra New Bolero)

महिंद्रा नई बोलेरो लॉन्च के साथ साल 2025 की शुरूआत कर रहा है। 23 जनवरी को ये गाड़ी लॉन्च की जा सकती है। इस कार का प्राइज नौ से 12 लाक रुपए के बीच में है। पहले से ही मार्केट में 7-सीटर बोलेरो 9.79 लाख से 10.91 लाख के बीच मिल रही है। ऐसे में ये नई बोलेरो में कौन-कौन से फीचर्स देखने को मिलेंगे ये बाद में ही पता चलेगा।

टाटा सिएरा (Tata Sierra)

टाटा सिएरा (Tata Sierra) दोनों वेरिएंट पेट्रोल और डीजल के साथ मिल सकता है। इस गाड़ी का भी पहला इलेक्ट्रिक मॉडल नए साल में आने की उम्मीद है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें