Trending

जवान दिखने की चाह में कंगाल हुए सैकड़ो बुजुर्ग, 35 करोड़ का चूना लगाकर कपल फरार

उम्र बढ़ना प्रकति का नियम है। इससे बचा नहीं जा सकता। लेकिन कुछ लोगों की चाह होती है कि वो जिदंगी भर जवान ही रहे। इस चाह में वो मार्केट में उपलब्ध कई चीजों को ट्राई करते है। जो जवान रहने का दावा करती है। लेकिन अभी तक ऐसी चीज मार्केट में नहीं आई है जो आपको जीवन भर जवा रख सके।

वैज्ञानिकों ने भी ऐसी कोई चीज अभी तक नहीं बनाई है। इन्ही आकांक्षाओं का फायदा उत्तर प्रदेश के एक कपल ने उठाया। यहां एक कपल ने बुजुर्गों को दावा किया कि उनके पास एक ऐसी मशीन है जो उन्हें 25 साल के जवान युवा में बदल देगी। कपल ने कई लोगों को अपने झांसे में फंसाकर 35 करोड़ का घोटाला किया।

‘रिवाइवल वर्ल्ड’ का थेरेपी सेंटर चलाते थे कपल

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उत्तरप्रदेश के कानपुर के इस कपल राजीव कुमार दुबे और उनकी पत्नी रश्मि दुबे ने रिवाइवल वर्ल्ड’ नाम से एक थेरेपी सेंटर खोला था। इसमें कपल ने दावा किया कि टाइम मशीन के अंदर हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी के बाद वो कुछ ही महीनों में जवान बन जाएंगे। साथ ही दंपति ने पिरामिड स्कीम’ की लॉन्च की। जिसमें उन्होंने आकर्षक छूट और अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया।

35 करोड़ का लगाया चूना

इसके अलावा पुलिस की माने तो कपल ने होर्डिंग और पर्चे बांटे। जिसमें दावा किया कानपुर की प्रदूषित हवा से लोग जल्दी से बूढ़े हो रहे हैं। उनकी टाइम मशीन 60 साल के बुजुर्ग को 25 साल का बना सकती है। इसमें वो 10 सेंसन्स के लिए 6000 और तीन साल की स्कीम के लिए 90 हजार तक के पैकेज देते थे।

ऐसे हुआ खुलासा

इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब रेणु सिंह नाम की एक पीडित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। रेणु ने बताया कि कपल ने उनसे सात लाख की ठगी की है। ऐसे में पुलिस ने कपल के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। कपल फरार है। माना जा रहा है कि दपत्ति विदेश भाग गए है। जांच में पता चला कि दंपति ने कई अन्य लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनया है। जिसमें उन्होंने करीब 35 करोड़ की ठगी की है। फिलहाल इस केस में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें