18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड़ पर सरकार, मची अफरा-तफरी – Bomb Threat

Bomb Threats to 18 District Courts: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक साथ मिली इस धमकी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। प्रशासन भी इसको लेकर अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के कोर्ट शामिल है।
18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी Bomb Threats to 18 District Court
जानकारी के अनुसार सभी अदालत परिसरों में ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसमें मेरठ, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अमरोहा समेत 18 जिला कोर्ट शामिल हैं।
अलर्ट मोड़ पर सरकार, अफरा तफरी का माहौल
इस धमकी के बद कोर्ट में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि दो दिन पहली भी कोर्ट को इसी तरह की धमकी मिली थी। फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही चैंकिग अभियान भी शुरू हो चुका है। मौके पर ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को तैनात है। पुलिस ईमेल भेजने वाली भी तलाश में जुट गई है।
(ब्रेकिंग खबर है, ज्यादा जानकारी मिलेगी तब अपडेट किया जाएगा)