National
गुजरात में बेमौसम बरसात का कहर, बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत

गुजरात में बीते दिन बेमौसम बारिश हुई इस दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में लगा हुआ है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गई है। इनमें कई लोगों की मौत हुई है।
गुजरात के इन इलाकों में बरपा कहर
जानकारी के अनुसार गुजरात के दाहोद में सबसे ज्यादा चार लोगों की जान गई। वहीं भरूच में तीन, तापी में दो और अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठी, बोताड, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, सबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
फसल और उघोग को नुकसान
बताया जा रहा है कि फसलों के नुकसान के अलावा सौराष्ट्र के मोरबी जिले में उघोग को भी काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि यहां तेज बारिश की वजह से फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया है।