Udham Singh Nagar NewsHighlight

खनन मफियाओं ने किया तहसीलदार की गाड़ी में पथराव, मुकदमा दर्ज

अज्ञात खनन मफियाओं ने कुछ दिन पहले तहसीलदार की गाड़ी में पथराव किया था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए चार दिन बाद अज्ञात खनन मफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खनन मफियाओं ने किया तहसीलदार की गाड़ी में पथराव

जानकारी के अनुसार तहसीलदार पंकज चंदोला ने तहरीर देते हुए बताया कि 27 अक्तूबर को रात दस बजे वह पीआरडी ड्राइवर अंकुर कुमार और विवेक कुमार के साथ उधम सिंह नगर जिले के कशीपुर के ग्राम दभौरा एहतमाली गए थे। वहां देवभूमि स्टोन क्रशर से करीब 500 मीटर पहले बिना नंबर का एक 14 टायर वाला डंपर आ रहा था। इसमें काफी मात्रा में आरबीएम था।

अज्ञात लोगों ने पीछा करने पर किया पथराव

चालक डंपर को लॉक कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान उन्होंने डंपर को अपनी अभिरक्षा में लेकर स्टोन क्रशर में खड़ा करा दिया। कुछ दूर जाने पर आरबीएम से भरे बिना नंबर के डंपर को लेकर चालक भागने लगा। तहसीलदार के पीछा करने पर वहां आठ से दस लोग आ धमके कर उन्होंने उनकी गाड़ी में पथराव कर दिया।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई। तहरीर में उन्होंने बताया की हमलावरों उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए डंपर छुड़ाकर भाग गए। जानकारी के मुताबिक एसपी अभय सिंह ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें