मध्य प्रदेश से अनोखा मामला सामने आया है। जहां MBA वाली दुल्हन ने भगवान शिव से ही शादी कर ली। इस मामले को जिसने भी सुना वो हैरान हो गया। सोशल मीडिया पर MBA वाली दुल्हन का भगवान शिव से शादी का विडियो खूब वायरल हो रहा है।
- Advertisement -
MBA वाली दुल्हन ने कर ली भगवान शिव से ही शादी
हर लड़की के अपनी शादी और अपने दूल्हे के लिेए सपने होते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के दतिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक एमबीए वाली लड़की ने भगवान शिव से ही शादी कर ली। शिव जी से शादी करने वाली दुल्हनिया का नाम निकिता चौरसिया है। निकिता ने भगवान भोलनाथ को साक्षी मान कर उनसे ही शादी कर ली है।
भगवान शिव की भक्त हैं निकिता
निकिता चौरसिया भगवान शिव की परम भक्त हैं। वो भगवान शिव की भक्ति में ऐसी लीन हुई की उन्होंने खुद को भगवान शिव से शादी कर खुद को शिव जी को सौंप दिया है। निकिता ने शिव जी से सात फेरे ले कर उन्हीं को अपना पति मान लिया है। उनकी शादी के हर तरफ चर्चे हो रहे हैं।
हल्दी मेंहदी ऐसी पूरी हुई निकिता और भगवान शिव की शादी
निकिता ने भगवान शिव से शादी पूरे रिति रिवाजों के साथ की। निकिता की शादी में हल्दी, मेंहदी की रस्में हुई मंगल गीत भी गाए गए। जिसके बाद मैरिज गार्डन में सभी रिति-रिवाजों के साथ भगवान शिव को वरमाला पहनाकर शादी संपन्न हुई।
- Advertisement -
शिव को न्यौंछावर कर दिया अपना जीवन- निकिता
निकिता का कहना है कि उन्होंने ये जीवन शिव को न्यौंछावर कर दिया है। उनका मानना है कि ये जीवन सब मोह माया है इसलिए उन्होंने भगवान शिव से शादी की है। संसार में हर कोई दुखी है किसी को भी शांति नहीं है इसलिए मैंने शांति के लिए आध्यातम का मार्ग चुना है।
शिव को पति मान कर उन पर अपना जीवन न्यौंछावर कर दिया है। हर तरफ निकिता की शिव से शादी के चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी शादी के बारें में चर्चे हो रहे हैं।