केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ से 50 लाख की फिरौती की मांग अपराधियों ने की है। जानकारी के मुताबिक रक्षा राज्य मंक्षी के मोबाइल पर शुक्रवार शाम को 50 लाख रुपयों की फिरौती की मांग का धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद मंत्री ने डीसीपी को इसकी जानकारी दी। शुरुआती जांच में जिस मोबाइल से मैसेज भेजा गया है वो रांची के कांके का निकला है।धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि या तो संजय सेठ उसे 5 लाख रुपये दें या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पैसे देने के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया था।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने क्या कहा?
वहीं जबरन वसूली का कॉल आने पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, मैंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। मैं लगातार जनता से बातचीत कर रहा हूं। पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे कल संदेश मिला है और मैंने इस बारे में झारखंड के डीजीपी को सूचित कर दिया है।