Dehradun NewsBig News

वनाग्नि की स्थिति का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री, प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। बता दें केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड में धधक रहे जंगलों की स्थिति का जायजा लेने उत्तराखंड आए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उनका स्वागत किया।

वनाग्नि की स्थिति का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री

बता दें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रभावित इलाकों का दौरा कर राज्य में जंगल की आग की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वह स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा वन और पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण है।

कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक

बता दें उत्तराखंड के जंगलों के सुलगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वनाग्नि से कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही वन्यजीवों के आशियाने भी जलकर खाक हो गए हैं। बता दें वनाग्नि की घटना से प्रदेश में अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें