National

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी AIIMS में भर्ती, सेहत को लेकर अस्पताल ने दी जानकारी

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी का स्वास्थ खराब है। उन्हें रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। अब AIIMS ने केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ अपडेट जारी किया है।

सीने में जकड़न की शिकायत पर हुए भर्ती

जानकारी के अनुसार, सीने में जकड़न की शिकायत के बाद रेड्डी को रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की हालत स्थिर

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की हालत स्थिर है और उन्हें एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें