National

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पहलवानों से अपील, कहा, दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से जांच पूरी होने का इंतजार करने की बात कही है। उन्‍होंने पहलवानों से कहा, ”आपको सुप्रीम कोर्ट, पुलिस और खेल विभाग पर विश्वास तो करना पड़ेगा। हम भी चाहते हैं कि खिलाड़ियों ने जो बात उठाई है, उसकी निष्पक्ष जांच हो और जांच के बाद उचित कार्रवाई हो।”

दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करें – मंत्री

वहीं केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा क‍ि कोई कदम ऐसा नहीं उठाना चाहिए, जिससे खेल और खिलाड़ी को नुकसान हो। उन्‍होंने कहा क‍ि कई राजनीतिक दल और ट्रेड यूनियन मंच पर गए, लेकिन मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं अपने प्रिय एथलीटों से आग्रह करता हूं कि वे दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करें।”

बृजभूषण पर लगे यह आरोप

पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण सिंह और कोच, नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बुनियादी सुविधाओं की कमी, वित्तीय अनियमितताएं, खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव और मनमाना रवैया करने का भी आरोप है। बृजभूषण शरण सिंह ने शुरुआत से अपने ऊपर लगे इन आरोपों को बेबुन‍ियाद बताते रहे हैं।

आरोप साबित करें फांसी पर लटक जाऊंगा- बृजभूषण

वहीं सांसद बृजभूषण ने आज अपना एक बयान जारी कर कहा कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी मैं उसी बात पर कायम हूं। 4 महीने हो गए वो मेरी फांसी चाहते हैं, लेकिन सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है तो पहलवान अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं। मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृज भूषण को फांसी नहीं मिलेगी। अगर तुम्हारे पास सबूत है तो न्यायलय को दो और न्यायालय मुझे फांसी देगा तो मुझे वो स्वीकार है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें