
रविवार को श्री अन्न महोत्सव 2023 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यक्रम में शिरकत की। जिसमें उन्होंने युवाओं से कहा कि युवा मोटे अनाज की खेती कर लाखों कमा सकते हैं।
श्री अन्न महोत्सव में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया परिसर में रविवार को श्री अन्न महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि मंत्री ने कार्यक्रम में शिरकत की। जिसमें उन्होंने कहा कि युवा अगर चाहें तो मोटे अनाज की खेती से लाखों रूपए कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के युवा सिर्फ नौकरी करना चाहते हैं, किसानी की तरफ वो ध्यान ही नहीं देते।
मोटे अनाज की खेती से युवा कमा सकते हैं लाखों
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि किसानी में अच्छी पैदावार नहीं है। वर्तमान में युवा अगर नई तकनीक की सहायती से मोटे अनाज की खेती करें तो साल में 80 लाख या एक करोड़ तक कमा सकता है।
मोटे अनाज से बहुत सी बीमारियों के बचाव होता है। कई बिमारियों में फायदेमंद मोटे अनाज से बिस्किट से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ भी अब बनने लगे हैं।
किसानों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
श्री अन्न (मिलेट्स) महोत्सव 2023 के दूसरे दिन कार्यक्रम में दूरदराज से आए किसानों ने भी इसमें प्रतिभाग किया। इस दौरान मेले में अलग-अलग विभागों से स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल के जरिए मिलेट्स को बढ़ावा देने की बात की जा रही है। ये ही नहीं कार्यक्रम में खेती, किसानी और बागवानी से जुड़े विभिन्न तकनीकी उपकरणों के स्टॉल भी लगाए गए।
मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले लोग मोटे अनाज के बारे में सोचते थे कि मोटा अनाज खाने से मोटे हो जाएंगे। लेकिन आज से सोच बदल गई है। आज डॉक्टर भी मोटे अनाज पर जोर देते हैं।डॉक्टर इस लिए इस पर जोर देते हैं क्योंकि मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं।
नेचुरल खेती को दिया जाना चाहिए बढ़ावा
केमिकल से मुक्ति के लिए नेचुरल खेती को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में सभी पंचायत नेचुरल खेती से जुड़ जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले तक कृषि का बजट अधिकतम 23 हजार करोड़ के आसपास था। लेकिन आज कृषि का बजट एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये है। भाजपा की सरकार केंद्र में आने के बाद से किसानों की आमदनी भी बढ़ी है।