Big NewsDehradunhighlight

PCS प्री परीक्षा : उत्तराखंड में बेरोजगारी का आलम, पद एक और दावेदार 807, दून में सबसे ज्यादा मारामारी

disaster news of uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड में बेरोजगारी का क्या आलम है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक पद के लिए हजारों युवा आवेदन कर रहे हैं. रोजगारी की उत्तराखंड में मारामारी है। युवक नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।

आपको बता दें कि आज पीसीएस प्री परीक्षा है, इसको लेकर भारी मारामारी है। आयोग यह परीक्षा 5 साल बाद आयोजित कर रहा है जिसमें एक पद के सापेक्ष 807 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा का आयोजन कुल 318 पदों पर भर्ती के लिए होने जा रहा है। इतने पदों के लिए दो लाख 56 हजार 935 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन 13 जिलों में 680 केंद्रों पर हुआ.

आपको बता दें कि पीसीएस परीक्षा दो सत्रों में हुई…पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला छात्रों में बड़ा उत्साह देखने को मिला। दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सबसे ज्यादा 71 हजार 687 उम्मीदवार देहरादून में हैं।

Back to top button