Big NewsUdham Singh Nagar News

मामा ने किया सात साल की मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपथ कपड़ों में बच्ची पहुंची घर

उधम सिंह नगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मामा ने रिश्तों को तार-तार करते हुए सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में तब पता चला जब मासूम खून से लथपथ कपड़ों में अपने घर पहुंची। उसने आपबीती अपनी मां को सुनाई।

मुंह बोले मामा पर मासूम से दुष्कर्म का आरोप

जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें बताया गया है कि उसकी बहन की शादी पास के गांव में हुई है। उनकी बहन के घर के पास ही आरोपी मनीष का घर है। दोनों परिवारों में जान-पहचान है जिस से मनीष उनके घर भी आता रहता है। उनकी बहन के बच्चे उसे मामा कहकर बुलाते हैं।

खून से लथपथ कपड़ों में बच्ची पहुंची घर

उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी मनीष ने 23 अप्रैल को सात साल की मासूम को खाने की चीज देने के बहाने नहर के रास्ते घर के पीछे बाग की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा है कि बच्ची बच्ची के कपड़े खून से लथपथ देख उसकी पत्नी ने उसे फोन पर जानकारी दी। जब बच्ची से पूछा गया तो उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एबी /363 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें