Haridwar NewsHighlightRoorkee NewsUttarakhand

शादी में चाचा ने की हर्ष फायरिंग, 14 वर्ष के भतीजे को लगी गोली, मौके पर मौत

रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र से एक लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। शादी में बज रहे डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से शादी की खुशियां मानो मातम में बदल गई। जिस व्यक्ति ने गोली चलाई थी, मृतक उसी का भतीजा था।

गोली लगने से मौके पर हुई किशोर की मौत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह (14) को गोली लग गई। गोली लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई है।

बता दे मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया की गोली चलाने वाला आरोपी मृतक किशोर उसी का भतीजा था। हालाँकि, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें