Nainital NewsBig News

रिश्ता शर्मसार : फूफा बना हैवान, 16 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. फूफा ने अपनी ही 16 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. किसी तरह किशोरी अपने फूफा के चुंगल से जान बचाकर भागी.

फूफा ने किया 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार फूफा अपनी 16 साल की भतीजी को नौकरी लगवाने के बहाने बाइक से हल्द्वानी लेकर आ रहा था. इस बीच फूफा की नियत बिगड़ गई. आरोप है की किशोरी के फूफा किशोरी को जबरन टांडा के जंगल में लेकर गए और वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

जंगल से जान बचाकर भागी किशोरी

किशोरी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर पुलिस बैरियर तक पहुंची. किशोरी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से किशोरी घबराई हुई है. फिलहाल पुलिस आरोपी फूफा की तलाश कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें