Nainital NewsBig News

हल्द्वानी : नगर निगम के पास मिला लावारिस बैग, मौके पर मचा हड़कंप, बम होने की आशंका

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नगर निगम के पास लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची पुलिस की टीम ने ट्रैफिक रोक कर बैग की तलाशी कर रही है.

नगर निगम के पास मिला लावारिस बैग

बता दें बैग में बम होने की आशंका के चलते मौके पर बम निरोधक दस्ते की टीम को बुलाया गया है. फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम ने यातायात रोका हुआ है. सीसीटीवी कैमरे की मदद से बैग रखने वाले को चिन्हित किया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस टीम अलर्ट पर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें